भीषण गर्मी के बीच सख्त आदेश, PHED अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2026 06:07 PM

phed officials  leave cancelled strict orders issued

भीषण गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों की छुट्टियां तत्काल रद्द कर दी हैं।

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी एवं संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश दिया है। 

अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश
सचिव ने स्पष्ट किया है कि निर्बाध एवं निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहें। अत्यंत आपात स्थिति में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, जिसके लिए सचिव स्तर से अनुमति अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण जिन क्षेत्रों में भू-जल स्तर में कमी देखी जा रही है, वहां संबंधित पदाधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकर आदि के माध्यम से जलापूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़ें- घर में घुसकर वार्ड सदस्य की हत्या, पहले बेरहमी से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट दबाकर... 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सचिव पंकज पाल ने सख्त निर्देश दिया है कि बिहार के किसी भी इलाके में इस बार जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक एवं त्वरित कदम उठाए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने एवं आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!