घर में घुसकर वार्ड सदस्य की हत्या, पहले बेरहमी से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट दबाकर... 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Apr, 2026 03:56 PM

ward member brutally murdered in purnia

शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के ही कुछ लोग हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर अशफाक अंसारी के घर में घुस आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

Purnia Murder: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव की है। मृतक की पहचान 57 वर्षीय मोहम्मद अशफाक अंसारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर वार्ड सदस्य के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के ही कुछ लोग हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर अशफाक अंसारी के घर में घुस आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। 

6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

मृतक की बेटी सुहाना ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पिता के साथ न केवल मारपीट की, उनके प्राइवेट पार्ट को दबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस क्रूर हमले की वजह से अशफाक अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद मृतक की बेटी सुहाना ने थाने में शिकायत देते हुए गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में नबसीता, अफसर आलम उर्फ मुन्ना, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती और नफीस को आरोपी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें- शादी से पहले वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या, टेंट लगवाने के दौरान पड़ोसी से हुआ था विवाद, इलाके में फैली सनसनी

पुलिस की कार्रवाई 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!