मदरसा से पिस्टल,कारतूस व संदिग्ध दस्तावेज बरामद, मौलवी समेत तीन पुलिस हिरासत में

Edited By Harman, Updated: 06 Apr, 2026 09:36 AM

pistol cartridges and suspicious documents recovered from madrassa bihar

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को जिला पुलिस ने गोविंदरा इलाके में स्थित एक मदरसा परिसर में छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई...

Bihar News : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को जिला पुलिस ने गोविंदरा इलाके में स्थित एक मदरसा परिसर में छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

SIT का गठन और गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि पुलिस को मदरसे के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मदरसा परिसर में दबिश दी, जहाँ तलाशी के दौरान एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

मौलवी समेत तीन लोग हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनमें मदरसे का एक मौलवी भी शामिल है। हिरासत में लिए गए लोगों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर गहन पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए जिला पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों (FSL) की भी मदद ली है, ताकि वैज्ञानिक आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

बड़ी साजिश की आशंका 

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मदरसे के भीतर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। छापेमारी में पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज और सुराग भी मिले हैं।

इलाका सील, सुरक्षा सख्त

कार्रवाई के तुरंत बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर मदरसा परिसर को पूरी तरह सील कर दिया है। पूरे गोविंदरा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!