सारण में ट्रक से बरामद हुई भारी मात्रा में विदेशी शराब, तीन कारोबारी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Feb, 2021 06:43 PM

police recoverd liquor from saran

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि घोरहट गांव में एक ट्रक खड़ा है, जिसमें अवैध विदेशी शराब रखी हुयी है। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर प्लास्टिक के बैग के अंदर शराब को छुपाया हुआ पाया।

छपराः बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि घोरहट गांव में एक ट्रक खड़ा है, जिसमें अवैध विदेशी शराब रखी हुयी है। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर प्लास्टिक के बैग के अंदर शराब को छुपाया हुआ पाया।

इसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया और मांझी थाना लेकर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ कर अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!