बिहार में अपराधी बेलगाम, बैंक में पैसे जमा कराने जे रहे कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2021 10:15 AM

private company agent shot dead in supaul

बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सुपौलः बिहार में अपराध चरम पर है। यहां आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गौनहा गांव निवासी जय यादव अपने घर से एक बैग में कंपनी का रुपया लेकर मोटरसाईकिल से राघोपुर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव स्थित बैक आंफ इंडिया की शाखा में जमा करने आ रहा था। इसी दौरान गद्दी गांव के समीप बाइक पर अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया और बैग लेकर फरार हो गए।

जय यादव के सीने में गोली लगी और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। वहीं अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!