नीतीश ने पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना की आधारशिला रखी

Edited By PTI News Agency, Updated: 04 Sep, 2021 08:28 PM

pti bihar story

पटना, चार सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक महत्वाकांक्षी डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना की आधारशिला रखी, जिससे यात्रियों को राज्य की राजधानी के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजरने में आसानी होगी।

पटना, चार सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक महत्वाकांक्षी डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना की आधारशिला रखी, जिससे यात्रियों को राज्य की राजधानी के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजरने में आसानी होगी।

पटना के विशाल और ऐतिहासिक गांधी मैदान के करीब, कारगिल चौक पर 422 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रस्तावित फ्लाईओवर गांधी मैदान को प्रतिष्ठित साइंस कॉलेज से जोड़ेगा।

इसका निर्माण व्यस्त अशोक राजपथ पर किया जाएगा, जिसके पास पटना विश्वविद्यालय, इससे संबद्ध कॉलेज और कुछ अन्य प्रतिष्ठित संस्थान स्थित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सड़क के प्रति व्यक्तिगत आत्मीयता महसूस करते हैं क्योंकि वह बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा साइंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज को अब एनआईटी में अपग्रेड कर दिया गया है।

राज्य सरकार राज्य के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पीएमसीएच अस्पताल में 5,462 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करके बड़े पैमाने पर इसके विस्तार की योजना बना रही है।

प्रस्तावित फ्लाईओवर से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें यातायात की बाधाओं में फंसे बिना जल्दी अस्पताल पहुंचने की जरूरत होती है। अशोक राजपथ लंबे समय से यातायात जाम की समस्या का सामना कर रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!