सरसों के खेत से नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Feb, 2022 07:45 PM

purnia woman s body recovered from farm

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्राामीणों से मिली सूचना के आधार पर भोगा करियात रजक टोला इलाके से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान छतिया मुसहरी निवासी स्व.नुनूलाल ऋषि की पत्नी कारी देवी के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए...

पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सरसों के खेत से गुरुवार को एक अधेड़ महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्राामीणों से मिली सूचना के आधार पर भोगा करियात रजक टोला इलाके से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान छतिया मुसहरी निवासी स्व.नुनूलाल ऋषि की पत्नी कारी देवी के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शव के नग्न मिलने से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने हत्या से पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका पता चल सकेगा।

इस बीच मृतक महिला की बहू का कहना है कि गांव की कुछ महिलाओं के साथ उसकी सास भटगामा हाट गई थी, जिसके बाद वह रात भर घर नहीं आई। सुबह लोगों ने सरसों खेत मे शव होने की बात बताई। वहीं, कोरी देवी के साथ रही महिलाओं का कहना है कि घर आने के क्रम में संध्या रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में उनलोगों का रास्ता रोका था, जिसके बाद अन्य महिला तो आगे निकल गई लेकिन कारी पीछे रह गई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!