"राहुल गांधी और तेजस्वी की यात्रा महज नौटंकी",  बोले सम्राट चौधरी- ‘चोर चोर मौसेरे भाई' आपस में मिले

Edited By Harman, Updated: 18 Aug, 2025 10:12 AM

rahul gandhi and tejaswi s visit is just a drama  said samrat choudhary

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को नौटंकी बताया और कहा...

Bihar Deputy CM Samrat Choudhary: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को नौटंकी बताया और कहा कि इस यात्रा के जरिए‘चोर चोर मौसेरे भाई'आपस में मिले।        

"राहुल गांधी बिना मेहनत के जननायक बनना चाहते"

सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एक नेता कह रहे हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए वोटों की चोरी हो रही है और एक नेता‘जननायक'बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानती है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हुए, जेपी हुए। उन्होंने कटाक्ष करते हुये कहा कि राहुल गांधी बिना मेहनत के जननायक बनना चाहते हैं। यह बिहार के लिए हंसी की बात है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के जननायक का अपमान है। 

जानें लालू यादव पर क्या बोले सम्राट चौधरी?

सम्राट चौधरी ने बिहार को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि श्रीबाबू प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कई नेताओं के नाम गिनाते हुए कहा कि यहां सामाजिक न्याय अभी स्थापित नहीं हुआ। कुछ लोग कहते हैं लालू यादव सामाजिक न्याय के पुरोधा हैं, लेकिन सही में ये तो भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि लालू यादव जब राजनीति में नहीं थे तब कई ऐसे नेता थे जो सामाजिक न्याय के योद्धा रहे। भगवतिया देवी, जो पत्थर तोड़ती थीं, उनको लेकर भ्रम फैलाया गया कि लालू यादव ने उन्हें राजनीति में लाया, जबकि ये लालू यादव के पहले ही विधायक बन गई थीं।        

घुसपैठियों को बचाने के लिए निकाली गई यात्रा-सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठियों को बचाने के लिए की जा रही है, जो पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में जब एसआईआर हुआ था, तब भी लाखों लोगों के नाम काटे गए। यह यात्रा सिर्फ नौटंकी है। उन्होंने कहा कि यदि आज बिहार गरीब और पिछड़ा है, तो उसके लिए कांग्रेस या लालू परिवार जिम्मेदार है। लालू यादव ने चारा खाने का काम किया तो अराजकता फैलाने का भी काम किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग ने साफ कहा कि 15 दिनों तक अभी (शिकायत) ली जाएगी। उन्होंने राजनीतिक पाटिर्यों से भी आग्रह किया है। बिहार की जनता चुनाव आयोग की समीक्षा को देख रही है। अभी शिकायत दर्ज हो रही है, इसके बाद स्क्रूटनी होगी। 

सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि राजद और कांग्रेस के नेता देश में अराजकता और गुंडागर्दी फैलाकर भ्रष्टाचारियों की सरकार बनाना चाहती हैं। चौधरी ने कहा कि ये लोग संविधान की रक्षा करने वाले नहीं, संविधान विरोधी हैं। ये बिहार के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। इन्हें न चुनाव आयोग पर विश्वास है, न संविधान पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जनता जिसे चाहेगी, वह प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार में कौन जीतेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार आगे बढ़ रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!