अब पासवान के सरकारी बंगले में रहेंगे रेल मंत्री, चिराग ने खाली करने के लिए मांगा समय

Edited By Nitika, Updated: 17 Aug, 2021 05:09 PM

railway minister will stay in paswan official bungalow

लोजपा नेता चिराग पासवान को पिता का सरकारी बंगला खाली करना पड़ेगा। 31 साल पहले रामविलास पासवान को आवंटित इस बंगले में अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहेंगे।

 

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा नेता चिराग पासवान को पिता का सरकारी बंगला खाली करना पड़ेगा। 31 साल पहले रामविलास पासवान को आवंटित इस बंगले में अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहेंगे। वहीं दिल्ली में अब लोजपा का पता भी बदल जाएगा।

दरअसल, रामविलास पासवान का दिल्ली में 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। पासवान को 31 साल पहले यह बंगला आवंटित किया गया था। पिता के निधन के बाद उस बंगले में चिराग अपनी मां के साथ रहते हैं। वहीं शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अधीन संपदा निदेशालय ने 14 जुलाई को चिराग पासवान को इस बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा था। इसके बाद चिराग ने पिता की पहली बरसी तक उस बंगले में रहने की मोहलत मांगी है।

बता दें कि दिल्ली में 12 जनपथ का ये बंगला लुटियन जोन में बने सरकारी बंगलों में सबसे बड़े बंगलों में से एक है। इसके अतिरिक्त यह बंगला दिल्ली में लोजपा का आधिकारिक कार्यालय भी था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!