चिराग की मां को घर से निकाला! रामविलास पासवान की पहली पत्नी ने पशुपति पारस पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Harman, Updated: 01 Apr, 2025 10:58 AM

ram vilas paswan s first wife made serious allegations against pashupati paras

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की खबर सामने आ रही है। दरअसल खगड़िया में पैतृक संपति को लेकर रामविलास पासवान के पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर उनके साथ...

Khagaria News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की खबर सामने आ रही है। दरअसल खगड़िया में पैतृक संपति को लेकर रामविलास पासवान के पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर उनके साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाए है। राजकुमारी देवी ने कहा है कि दोनों ने मिलकर उनके कमरे को ताला लगाकर बंद कर दिया, जिसके कारण उनकी तबियत खराब हो गई। वहीं अब राजकुमारी देवी ने पैतृक सम्पति का बंटवारा करने के लिए चिराग पासवान से गुहार लगाई है।

जानें चिराग की पार्टी ने क्या कहा

लोजपा (आरवी) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आरोप लगाया कि पारस और उनके दिवंगत छोटे भाई राम चंद्र पासवान की पत्नियों ने हाल ही में राजकुमारी देवी (रामविलास पासवान की पहली पत्नी) को बिहार के खगड़िया जिले में उनके पैतृक आवास से बेदखल करने की कोशिश की थी। रामविलास पासवान ने चिराग की मां रीना से शादी करने से 20 साल पहले राजकुमारी देवी से विवाह किया था। तिवारी ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (चिराग) को जैसे ही इस घटनाक्रम की जानकारी मिली, उन्होंने प्रिंस पासवान (राम चंद्र पासवान के बेटे) को अपने पैतृक गांव सहार बन्नी जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा।'' 

तिवारी ने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि राजकुमारी देवी को मिले कमरे में ताला लगा दिया गया है और उनसे वहां से जाने के लिए कहा जा रहा है। पारस, जो दिवंगत रामविलास पासवान को पूजने का दावा करते हैं, अपनी बुजुर्ग और बीमार भाभी के साथ दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन हम राजकुमारी देवी के समर्थन में खड़े हैं।'' इस सिलसिले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पारस से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। ताजा विवाद को चिराग और पारस के बीच बिहार के शीर्ष दलित नेताओं में से एक रामविलास पासवान की ‘‘राजनीतिक विरासत'' पर कब्जे को लेकर जारी झगड़े के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!