Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Aug, 2025 05:25 PM
Sasaram Assembly Seat: सासाराम विधानसभा सीट रोहतास जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1957 में हुए चुनाव में इस सीट पर बिपिन बिहारी सिन्हा और रामाधार दुसाध प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से...
Sasaram Assembly Seat: सासाराम विधानसभा सीट रोहतास जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1957 में हुए चुनाव में इस सीट पर बिपिन बिहारी सिन्हा और रामाधार दुसाध प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की तरफ से विधायक बने थे। 1962 में कांग्रेस के दुखन राम और 1967 में बी.बी सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1969 में एक बार फिर से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बिपिन बिहारी सिन्हा विधायक चुने गए थे। 1972 में हिन्दुस्तानी शोषित दल के कैंडिडेट राम सेवक सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट बिपिन बिहारी सिंह ने सासाराम में विरोधियों को मात दिया था। 1980 में जनता पार्टी तो 1985 में लोक दल की तरफ से राम सेवक सिंह सासाराम में विधायक चुने गए थे।

1990 और 1995 में बीजेपी कैंडिडेट जवाहर प्रसाद चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 2000 में आरजेडी के कैंडिडेट अशोक कुमार चुनाव जीते थे। 2005 के फरवरी, अक्टूबर और 2010 में इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया और जवाहर प्रसाद लगातार विधायक बनने में कामयाब रहे थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट पर आरजेडी के उम्मीदवार अशोक कुमार ने बाजी पलट दी थी। 2020 के चुनाव में यहां आरजेडी की टिकट पर राजेश कुमार गुप्ता ने बाजी पलट दिया था।
Sasaram Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट पर आरजेडी कैंडिडेट राजेश कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की थी। राजेश कुमार गुप्ता को 83 हजार तीन सौ तीन वोट मिला था....जबकि जेडीयू कैंडिडेट अशोक कुमार को 56 हजार आठ सौ 80 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राजेश कुमार गुप्ता ने अशोक कुमार को 26 हजार चार सौ 23 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद 21 हजार चार सौ 26 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Sasaram Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट पर आरजेडी कैंडिडेट अशोक कुमार ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार जवाहर प्रसाद को 19 हजार छह सौ 12 वोटों के अंतर से हराया था। अशोक कुमार को कुल 82 हजार सात सौ 66 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे जवाहर प्रसाद को कुल 63 हजार एक सौ 54 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कृष्ण कुमार सिंह को कुल 9 हजार दो सौ 47 वोट मिले थे।

Sasaram Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जवाहर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। जवाहर प्रसाद ने आरजेडी कैंडिडेट अशोक कुमार को 5 हजार चार सौ 11 वोटों के अंतर से हराया था। अशोक कुमार को कुल 50 हजार आठ सौ 56 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार को कुल 45 हजार चार सौ 45 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के कैंडिडेट सरवर अली खान को कुल 9 हजार नौ सौ 90 वोट मिले थे।

Sasaram Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट पर बीजेपी कैंडिडेट जवाहर प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। जवाहर प्रसाद ने आरजेडी उम्मीदवार अशोक कुमार को 9 हजार आठ सौ 25 वोटों के अंतर से हराया था। जवाहर प्रसाद को कुल 53 हजार नौ सौ चार वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार को कुल 44 हजार 79 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट अब्दुल सत्तार को कुल 12 हजार तीन सौ 91 वोट मिले थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस पर सात हजार एक सौ 60 वोट की लीड हासिल की थी। सासाराम सीट पर यादव,राजपूत,कोइरी और मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी तादाद है। 2020 के चुनाव में आरजेडी ने सासाराम सीट पर जो बढ़त बनाई थी। उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में खो दिया है, इसलिए इस चुनाव में चिराग पासवान की मदद से एनडीए सासाराम की सीट को अपने पाले में ला सकती है।