RCP सिंह की तस्वीर ने बिहार की राजनीति में मचाया बवाल, सुशील मोदी ने ट्वीट कर खबर का किया खंडन

Edited By Nitika, Updated: 05 Jul, 2022 06:20 PM

rcp singh picture created a ruckus in bihar politics

केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की एक फोटो ने बिहार की राजनीति में बवाल मचा दिया। तस्वीर में जदयू के रामचंद्र का भाजपा कार्यकर्ता और नेता स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस खबर का पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर खंडन किया है।

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की एक फोटो ने बिहार की राजनीति में बवाल मचा दिया। तस्वीर में जदयू के रामचंद्र का भाजपा कार्यकर्ता और नेता स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस खबर का पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर खंडन किया है।
PunjabKesari
दरअसल, तस्वीर हैदराबाद की है, जहां 2-3 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी तेलंगाना के दौरे पर थे। हैदराबाद में भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया। हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान जदयू के 'रामचंद्र' दिखे थे।

वहीं तस्वीर आने के बाद सोशल मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल गई कि आरसीपी सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कुछ मीडिया हाउस के द्वारा खबर भी चलाई जाने लगी लेकिन बाद में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह समाचार पूरी तरह से भ्रामक है कि आरसीपी सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए थे। सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली आए होंगे और एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर दिया।
PunjabKesari
बता दें कि आरसीपी सिंह का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। हैदराबाद से दिल्ली लौटे आरसीपी सिंह ने कैबिनेट से इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चुप्पी साध ली है। इस दौरान वे लगातार सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी सिंह इस्तीफा दे रहे हैं या वे मंत्री बने रहेंगे, इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!