सुपौल में सेवानिवृत चौकीदार की गोली मारकर हत्या, बगल में सो रहा पोता जगा तो उसे भी मारी गोली

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Nov, 2021 03:50 PM

retired watchman shot dead in supaul

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत चौकीदार योगेन्द्र पासवान अपने घर के दरवाजे पर अपने पौत्र के साथ सोया हुआ था। मोटरसाइकिल कुछ अपराधकर्मी वहां पहुंचे और गोली मारकर कर उनकी हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर योगेन्द्र पासवान के साथ सोया पौत्र जग गया तो...

सुपौलः बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां अपराधियों ने सेवानिवृत चौकीदार की गोली मारकर कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत चौकीदार योगेन्द्र पासवान अपने घर के दरवाजे पर अपने पौत्र के साथ सोया हुआ था। मोटरसाइकिल कुछ अपराधकर्मी वहां पहुंचे और गोली मारकर कर उनकी हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर योगेन्द्र पासवान के साथ सोया पौत्र जग गया तो अपराधियों ने उस पर भी गोली चला दी लेकिन उसे गोली नहीं लगी।

सूत्रों ने कहा है कि हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!