Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Feb, 2024 04:12 PM

#BiharNews #Patnanews #KkPathakNews #RJDMLABhaiVirendra
बिहार में सियासी घमासान के बीच स्कूलों की टाइमिंग को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक के आदेश पर सदन में छिड़ा संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस मुद्दे को लेकर...
पटना: बिहार में सियासी घमासान के बीच स्कूलों की टाइमिंग को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक के आदेश पर सदन में छिड़ा संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारी अगर उनका आदेश नहीं सुनते हैं तो मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें इस्तीफा दे दे देना चाहिए।