BJP नेता संजय पासवान के बयान का RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने किया समर्थन, कहा- भाजपा गड़बड़ पार्टी

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2024 02:15 PM

rjd mla bhai virendra supported the statement of bjp leader sanjay paswan

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा नेता संजय पासवान (Sanjay Paswan) के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती।

पटना(संजीव कुमार): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता और विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा नेता संजय पासवान (Sanjay Paswan) के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती।

भाई वीरेंद्र ने संजय पासवान को बताया अपना मित्र
भाई वीरेंद्र ने संजय पासवान को अपना मित्र और भाई बताते हुए कहा कि संजय पासवान ने सच बात कही है। इसके साथ ही भाई वीरेंद्र ने कहा कि भाजपा गड़बड़ पार्टी है और लूट का सूट करने के लिए दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर परेशान करती है, लेकिन जनता समझ चुकी है कि भाजपा की यह सब चाल है।

बता दें कि भाजपा नेता संजय पासवान ने कहा था कि इस बार के लोकसभा चुनाव में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। इसके साथ ही संजय पासवान ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर उर्फ पीके की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी ताकत बढ़ती जा रही हैं। हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। संजय पासवान के इस बयान को पार्टी लाइन से अलग माना जा रहा है। यही कारण है कि उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!