RJD विधायक का नीतीश पर आरोप- CM खुद भी पीते हैं गांजा, बिहार में शराबबंदी सिर्फ नाम की

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Nov, 2021 01:33 PM

rjd mla s allegation on cm nitish

राजद विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांजा पीते हैं। राज्य में गांजा पर प्रतिबंध है तो गांजा पर रोक क्यों नहीं लगाते हैं। आज पूरे बिहार में शराबबंदी नाम की है बिहार के अधिकारी ही शराब...

बेगूसरायः बिहार में शराबबंबदी कानून को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है और शराबबंदी को विफल बता रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय में राजद विधायक राजवंसी महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए जोरदार हमला बोला है।

राजद विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांजा पीते हैं। राज्य में गांजा पर प्रतिबंध है तो गांजा पर रोक क्यों नहीं लगाते हैं। आज पूरे बिहार में शराबबंदी नाम की है बिहार के अधिकारी ही शराब पीते भी हैं और बेचवाते भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरीके से पटना में दुल्हन के कमरे में बिना महिला पुलिस की छापेमारी की गई वह घोर अपराध है।

बता दें कि हाल में पटना के शादी समारोह में पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के दुल्हन के बेडरूम और बाथरूम तक में घुस गई थी, जिसके बाद बिहार की राजनीति गरमा गई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा था कि बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है। यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!