संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को बताया "राजनीतिक धंधेबाज", RJD पर भी साधा निशाना

Edited By Ramanjot, Updated: 07 May, 2022 10:55 AM

sanjay jaiswal calls prashant kishor a political businessman

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीके को राजनीतिक धंधेबाज करार दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि जो आदमी कल तक राजनीतिक धंधा करता था, वह आज राजनीति में आ रहा है। जयसवाल ने प्रशांत...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा बिहार से ‘जन सुराज अभियान’ का ऐलान किया किया है, जिसके बाद पीके सत्ताधारी गठबंधन के निशाने पर आ गए हैं। बिहार एनडीए में शामिल तमाम राजनीतिक दलों ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीके को राजनीतिक धंधेबाज करार दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि जो आदमी कल तक राजनीतिक धंधा करता था, वह आज राजनीति में आ रहा है। जयसवाल ने प्रशांत किशोर के जरिए राजद और लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 90 के दशक के पहले कांग्रेस के नेता बूथ लूटने का काम करते थे लेकिन बाद में बूथ लूटने वाले गुंडे ही राजनीति में आ गए। 90 के दशक में तो लालू यादव के शासनकाल में तो हद ही हो गया, जब गुंडे-मवाली विधायक और सांसद बन गए।

डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर को धंधेबाज करार देते हुए कहा कि साल 2000 तक जाति के नाम पर समाज सेवा करने वाले लोग राजनीति में आए और अब राजनीतिक धंधेबाज राजनीति में आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!