NDA सरकार में करों और शुल्कों के बोझ से आम जनता परेशान : तेजस्वी यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Sep, 2026 03:40 PM

people burdened by taxes and levies under nda government tejashwi yadav

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसी वस्तु की खरीद पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर देना पड़ता है।

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) सरकार पर विभिन्न करों और शुल्कों के जरिए आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं से लेकर रोजमरर की जरूरतों तक लोगों से अलग-अलग रूप में कर वसूल कर उनके जीवन को कठिन बनाया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने जारी बयान में कहा कि बैंक में पैसा रखने, एटीएम से पैसा निकालने, एटीएम कार्ड रखने, बैंक के संदेश अलर्ट और न्यूनतम राशि बनाए रखने तक के लिए शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था के तहत भी शुल्क लिया जाता है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसी वस्तु की खरीद पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर देना पड़ता है। इसके अलावा आय पर कर, वस्तु एवं सेवा कर (GST), टोल कर और सड़क कर के साथ शिक्षा उपकर, पर्यावरण उपकर, स्वास्थ्य उपकर, कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर तथा सड़क एवं अवसंरचना उपकर जैसे विभिन्न कर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने प्रकार के कर लाद दिए गए हैं कि आम आदमी उसके बोझ से दब गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!