सारणः SBI के ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लूट मामले में 5 अपराधी गिरफ्तार, नकदी एवं हथियार बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jan, 2022 11:18 AM

saran five criminals arrested in robbery case

पुलिस उपाधीक्षक सौरभ जयसवाल ने सोमवार को बताया कि सात जनवरी को हुई लूट मामले में पीड़ित द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और छापेमारी शुरू की। मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अपराधी मोहित कुमार, जीतेश...

छपराः बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सात जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र से हुई लूट के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक सौरभ जयसवाल ने सोमवार को बताया कि सात जनवरी को हुई लूट मामले में पीड़ित द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और छापेमारी शुरू की। मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अपराधी मोहित कुमार, जीतेश कुमार, गोलू कुमार, विपिन यादव और खैरा थाना क्षेत्र के विकास रंजन चौबे को गिरफ्तार किया गया।

जायसवाल ने बताया कि इनके पास से 22000 रुपए, दो देशी कट्टा, कुछ कारतूस, पिस्तौल का खाली मैगजीन और मोटरसाइकिल की मास्टर चाबी मिली है। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ ही एक अन्य सहयोगी का नाम भी पुलिस को बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!