सारणः शराब के लिए पैसे ना मिलने पर पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Nov, 2020 05:16 PM

saran husband stabbed his wife for not getting money for liquor

बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जिले के परसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी टुनटुन मांझी ने शनिवार को मकेर थाना में इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

छपराः बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जिले के परसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी टुनटुन मांझी ने शनिवार को मकेर थाना में इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस दौरान उन्होंने कहा है कि उनकी बहन उर्मिला की शादी वर्ष 2003 में अंजनी गांव निवासी राजवल्लभ मांझी के साथ हुई थी। राजवल्लभ मांझी अक्सर शराब पीकर उसकी बहन के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता था। शुक्रवार की रात राजवल्लभ मांझी शराब पीने के लिए उर्मिला के साथ पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं मिलने पर उसने उर्मिला की हत्या गला दबाकर कर दी, जिसके बाद वह फरार हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को राजवल्लभ मांझी के पड़ोसियों ने टुनटुन मांझी की बहन के शव का घर पर होने की सूचना दी। टुनटुन मांझी जब वहां पहुंचा तो राजवल्लभ मांझी के घर के सभी सदस्य फरार मिले हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!