BJP के प्रचारकों की सूची में शाहनवाज-रुडी का नाम गायब, तेजस्वी-राबड़ी के हाथ RJD की कमान

Edited By Nitika, Updated: 12 Oct, 2020 05:31 PM

shahnawaz rudy name missing in bjp list of star campaigners

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची से शाहनवाज और रुडी का नाम गायब है जबकि जदयू की सूची में स्पीकर का नाम भी शामिल है।

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची से शाहनवाज और रुडी का नाम गायब है जबकि जदयू की सूची में स्पीकर का नाम भी शामिल है। भाजपा के प्रचारकों की सूची में सभी नेताओं के नाम शामिल हैं।

जदयू की सूची में स्पीकर विजय कुमार चौधरी का नाम भी शामिल है जबकि लालू के जेल में होने के कारण राजद की कमान उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके दोनों बेटों तेजस्वी यादव व तेजप्रताप के हाथाें में है। वहीं लोजपा ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में रामविलास पासवान का नाम भी लिखा है। वह अपने-अपने संस्थापक रामविलास पासवान का चेहरा लेकर चुनावी मैदान में जाएगी।

बता दें कि रालोसपा में अकेले स्टार प्रचारक उपेंद्र कुशवाहा हैं। इसके अतिरिक्त हम में जीतनराम मांझी और जाप में इकलौते पप्पू यादव चुनावी कमान संभालेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!