Edited By Ramanjot, Updated: 11 Aug, 2025 10:40 AM

कलयुगी पुत्र झुना मुखिया ने अपने ही माता भागो देवी और पिता तिलक मुखिया पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान झगड़ा छुड़ाने आई अपनी पत्नी चंदा को भी उसने हमला कर धायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी झुना मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों...
Bihar Crime: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में एक पुत्र ने कुदाल से हमला कर अपने माता-पिता को घायल कर दिया है, दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। शर्मसार करने वाली यह घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चढ़रहिया गांव में शनिवार की देर रात घटित हुई।
कलयुगी पुत्र झुना मुखिया ने अपने ही माता भागो देवी और पिता तिलक मुखिया पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान झगड़ा छुड़ाने आई अपनी पत्नी चंदा को भी उसने हमला कर धायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी झुना मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान पिता पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है।
पिता तिलक मुखिया की हालत गंभीर
हालांकि, आरोपी की पत्नी, माता और पिता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। पुलिस को पत्नी चंदा देवी ने बताया कि उसके ससुर पिता के समान हैं और पति द्वारा लगाया गया आरोप सरासर गलत हैं। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि रिश्ते की पवित्रता को लेकर पैदा हुई गलतफहमी में यह घटना घटित हुई है। पुत्र के हमले में घायल पिता तिलक मुखिया की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया है।