Edited By Harman, Updated: 08 Aug, 2025 10:04 AM

बिहार के पटना से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क ऑटो सवार महिला पर फायरिंग की। वहीं इस गोलाबारी की घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पटना: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क ऑटो सवार महिला पर फायरिंग की। वहीं इस गोलाबारी की घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला ऑटो में सवार होकर जा रही थी अपने मायके
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरूवार देर शाम सिगोरी थाना क्षेत्र में चंदोष गांव के मठिया पुल के पास की है। घायल महिला की पहचान 50 वर्षीय शर्मिला देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला ऑटो में सवार होकर अपने मायके जा रही थी जो कि पालीगंज में है। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसको गोली मार दी, वहीं गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम दे हमलावर वहां से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
महिला ने बेटे और पति पर लगाया आरोप
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला से पूछताछ की। पूछताछ में घायल महिला ने बताया कि उसका अपने पति और बेटे के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि इस विवाद के चलते ही उनके पति और बेटे ने उस पर हमला कराया। फिलहाल पुलिस गंभीरता से घटना की तहकीकात कर रही है।