Silver Price 26 March 2026: चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिये लेटेस्ट रेट

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 26 Mar, 2026 04:52 PM

silver price 26 march 2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का असर अब चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है। 26 मार्च 2026, गुरुवार को चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई है।

Silver Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का असर अब चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है। 26 मार्च 2026, गुरुवार को चांदी के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। बिहार के सर्राफा बाजारों में भी इसका सीधा असर देखने को मिला है, जहां पटना समेत कई शहरों में चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। राम नवमी के कारण आज बाजार बंद है, इसलिए सुबह तय हुए रेट पूरे दिन लागू रहेंगे।

पटना समेत बिहार के शहरों में आज का रेट

बिहार की राजधानी पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये तक पहुंच गया है, जो हाल के दिनों में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक माना जा रहा है। गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा जैसे शहरों में भी चांदी की कीमत लगभग इसी रेंज में बनी हुई है, जिससे साफ है कि पूरे राज्य में चांदी की कीमतों में तेजी का ट्रेंड कायम है।

देशभर में चांदी की कीमत क्यों बढ़ी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत में करीब 11,250 रुपये का उछाल आया है, जिससे यह 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और सुरक्षित निवेश के तौर पर चांदी की खरीद बढ़ना माना जा रहा है।

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली है। यहां चांदी करीब 4.8% की बढ़त के साथ 2,34,700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले यह 2,23,941 रुपये पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 72.67 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है, जो वैश्विक निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है।

IBJA और अन्य रिपोर्ट्स क्या कहती हैं

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी का औसत भाव 2,34,814 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं अन्य बाजार रिपोर्ट्स के अनुसार रिटेल स्तर पर चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। स्थानीय टैक्स और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग शहरों में रेट थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!