सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार, राजेश अमर रहे के नारे रहे गुंजायमान, देखें तस्वीरें

Edited By Nitika, Updated: 30 Sep, 2021 06:41 PM

झारखंड के लातेहार में नक्सलियों से लोहा लेते बिहार का जवान शहीद हो गया। मुंगेर की मांटी के लाल का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

 

मुंगेरः झारखंड के लातेहार में नक्सलियों से लोहा लेते बिहार का जवान शहीद हो गया। मुंगेर की मांटी के लाल का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। वहीं शहीद कमांडेंट के सम्मान में जहां हाथों में तिरंगा झंडा लिए हजारों देशभक्तों ने "वंदे मातरम, भारत माता की जय, शहीद राजेश अमर रहे' के नारे गुंजायमान किए।
PunjabKesari
शहीद की अंतिम यात्रा बड़ी धूम धाम के साथ उसके पैतृक आवास मुंगेर के लाल दरवाजा से निकाली गई. इस अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। तेज बारिश के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ। वहीं अंतिम यात्रा में जिलाधिकारी नवीन कुमार के साथ कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों के अतिरिक्त सुरक्षा बलों के सैकड़ों जवान मौजूद थे।
PunjabKesari
वहीं पिता लाल बहादुर राय के आग्रह पर शहीद कमांडेंट के भाई के अमेरिका से आने के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि शहीद कमांडेंट का शव बुधवार की अपराह्न मुंगेर पहुंचा था। हवाई अड्डे पर डीएम, एसपी, कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!