Republic Day 2023: बिहार में गणतंत्र दिवस को लेकर की गई विशेष तैयारियां, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jan, 2023 05:22 PM

special preparations made for republic day in bihar

इस मौके पर टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने थानों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को लेकर पूरी तैयारियां कर दी गई है। सुरक्षा के भी पूरा इंतजाम है। साथ ही शांति पूर्वक झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हो इसके लिए सभी थानों को निर्देश भी दिया...

पटनाः 26 जनवरी 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसे लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं एवं विशेष तैयारियां भी की गई है। वहीं स्थानीय थाना में भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में पटना के कदम कुआं थाना में भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम की तैयारियां देखी गई।

इस मौके पर टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने थानों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को लेकर पूरी तैयारियां कर दी गई है। सुरक्षा के भी पूरा इंतजाम है। साथ ही शांति पूर्वक झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हो इसके लिए सभी थानों को निर्देश भी दिया गया है।

बता दें कि हमारे देश में हर साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में त्योहार जैसा वातावरण बना रहता है। स्कूल और कॉलेज में कई प्रोग्राम होते हैं। वहीं, इस दिन देश के राष्ट्रपति नई दिल्ली में झंडा फहराते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!