BJP ने राजग के लिए तीन-चौथाई सीटें जीतने का लिया संकल्पः संजय जायसवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Aug, 2020 12:23 PM

statement of sanjay jaiswal

बिहार भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई सीटें जीतने का अपना लक्ष्य शनिवार को निर्धारित किया। इसके लिए कार्यक्रम की घोषणा अगले महीने होने की संभावना है।

पटनाः बिहार भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में तीन-चौथाई सीटें जीतने का अपना लक्ष्य शनिवार को निर्धारित किया। इसके लिए कार्यक्रम की घोषणा अगले महीने होने की संभावना है।

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार से शुरू दो दिवसीय वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने राजग के लिए तीन-चौथाई सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राजग तीन-चौथाई सीटें जीते।” बिहार विधानसभा का चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित है और राज्य में सत्ताधारी राजग में भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा शामिल हैं।

संजय जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों की बाढ़ और कोरोनावायरस के पीड़ितों के लिए विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए एक साथ काम करने के लिए प्रशंसा की। प्रवासी श्रमिक देश के विभिन्न हिस्सों से अपने गृह राज्य बिहार में आए थे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान गरीबों और प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने के अलावा उनके बीच दवा, मास्क जैसी अन्य जरूरी चीजों का वितरण किए जाने तथा उनके लिए रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।

जायसवाल ने कहा कि पंचायत स्तर तक के भाजपा के 76 लाख कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों से संबंधित संदेश 77 लाख घरों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म किया जाना, एक अदालती फैसले के जरिए राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाना, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तालक को समाप्त किया जाना, पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान किया जाना सरकार के कुछ प्रमुख फैसलों में से थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!