संजय जायसवाल ने किया स्पष्ट, कहा- BJP का समझौता LJP के साथ, किसी व्यक्ति से नहीं

Edited By Nitika, Updated: 15 Sep, 2021 10:31 AM

statement of sanjay jaiswal

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने स्पष्ट किया। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी का समझौता लोजपा के साथ है न कि किसी व्यक्ति के साथ।

 

पटनाः बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने स्पष्ट किया। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी का समझौता लोजपा के साथ है न कि किसी व्यक्ति के साथ। 

जायसवाल ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होने वाले‘ सेवा और समर्पण' अभियान के संबंध में जानकारी देने के बाद पूछे जाने पर कहा कि लोजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक है। केंद्र की राजग सरकार में लोजपा कोटे से मंत्री भी हैं, जो इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक व्यक्ति का नहीं होता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह व्यक्ति की नहीं बल्कि दल की बात है। कोई समझौता व्यक्ति से नहीं दल से होता है। भाजपा का समझौता लोजपा के साथ है और पशुपति कुमार पारस उनके मंत्री हैं। इस दौरान उन्होंने लोजपा चिराग गुट के सांसद चिराग पासवान का नाम तो नहीं लिया लेकिन संकेत से यह स्पष्ट कर दिया कि चिराग गुट को वह लोजपा का हिस्सा नहीं मानते हैं।

संजय जायसवाल ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बिहार दौरे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें विभाजनकारी नेता करार दिया। बिहार के सीमांचल में बढ़ती संख्या को लेकर कहा कि यह सिर्फ इसी प्रदेश की बात नहीं है बल्कि पूरे देश की स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस बात को न्यायालय ने भी माना है। देश के कई राज्यों में बाहर से आए लोगों का जमावड़ा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्कोर चिन्हित किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!