उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना नीतीश के राजग से अलग होने का बना कारण: सुशील

Edited By Nitika, Updated: 10 Aug, 2022 05:15 PM

statement of sushil modi

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने का मूल कारण उन्हें (कुमार) उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना है।

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने का मूल कारण उन्हें (कुमार) उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना है।

सुशील मोदी ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि श्री कुमार ने बिहार राजग से नाता तोड़ने का जो निर्णय लिया है उसके पीछे मूल कारण था कि वह खुद को देश का उप राष्ट्रपति बनाना चाहते थे लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी। कुमार के निकटस्थ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेताओं ने हाल ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कुमार को उप राष्ट्रपति बनाने की बात कही थी। हालांकि भाजपा ने इस पर विचार नहीं किया।

वहीं भाजपा सांसद ने कहा कि कुमार के राजग से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाने का यह एक प्रमुख कारण रहा। कुमार ने राजग से नाता तोड़ने के दौरान कई सफेद झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा कि कुमार का कहना है कि बिना उनकी सहमति के आरसीपी सिंह को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया, जो सरासर झूठ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!