सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में अयोध्या के संतों की तुलना ISIS से कीः तारकिशोर प्रसाद

Edited By Nitika, Updated: 12 Nov, 2021 05:53 PM

statement of tarkishore prasad

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में अयोध्या के संतों को ISIS और बोको हरम जैसे संगठनों से तुलना की है और राशिद अल्वी ने श्री राम के भक्तों की तुलना निशाचर से की है ये कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है।

 

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में अयोध्या के संतों को ISIS और बोको हरम जैसे संगठनों से तुलना की है और राशिद अल्वी ने श्री राम के भक्तों की तुलना निशाचर से की है ये कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जैसे-जैसे 5 राज्यों के चुनाव नज़दीक आ रहे हैं वैसे-वैसे वो तुष्टीकरण की नीति को अपनाने में अग्रसर हो रहे हैं और उनके नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी जी अलग-अलग रूपों में लगातार दिख रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की ओर से अपनी नई पुस्तक में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस के जिहादी इस्लाम से करने को लेकर विवाद जारी है। भाजपा इस पर खूब हंगामा कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!