औरंगाबाद में भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, पुलिस को लंबे अरसे से थी तलाश

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Oct, 2021 10:08 AM

sub zonal commander of cpi maoist arrested in aurangabad

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुटुंबा और माली थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर नवीन पासवान खबरू उर्फ विनोद पासवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सब जोनल कमांडर कई...

औरंगाबादः बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के एक सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है। 

कई नक्सली कांडों में था शामिल 
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुटुंबा और माली थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर नवीन पासवान खबरू उर्फ विनोद पासवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सब जोनल कमांडर कई नक्सली कांडों में शामिल रहा है और पुलिस को लंबे अरसे से इसकी तलाश थी।

मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली माली थाना क्षेत्र के गोल गरीबा ( ओरडीह) गांव का रहने वाला है। यह नक्सलियों का सब जोनल कमांडर रहा है और कई नक्सली वारदातों का अभियुक्त है, जिसकी पुष्टि की जा चुकी है। इसके खिलाफ माली थाना कांड संख्या 59/15 के अलावा मदनपुर थाना कांड संख्या 166/8 और ओबरा थाना कांड संख्या 42/07 के तहत मामला दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!