Edited By Harman, Updated: 30 Apr, 2025 11:38 AM

देश की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब के बठिंडा से बिहारी युवक को पकड़ा है। उसकी पहचान सुनील कुमार राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार राम पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक है। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी लड़की से व्हाट्सएप चैटिंग...
Bihar youth arrested in Punjab: देश की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब के बठिंडा से बिहारी युवक को पकड़ा है। उसकी पहचान सुनील कुमार राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार राम पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक है। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी लड़की के साथ उसकी व्हाट्सएप चैट मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है। वह बठिंडा मिलिट्री कैंट में मोची का काम करता था। उसके मोबाइल को फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बैंक खातों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तानी लड़की से व्हाट्सएप चैटिंग के आधार पर उसके हनीट्रैप का शिकार होने का भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है। जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी।