गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सुपौल, शख्स ने अपने 2 भाइयों और भतीजे पर की फायरिंग, एक की हालत गंभीर

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jul, 2025 02:04 PM

supaul was shaken by sound of bullets man fired at his two brothers and nephew

Bihar Crime: पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर-4 में हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छतरपुर के डॉ. दीपक कुमार के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। डॉ. दीपक कुमार ने बताया, "यहां तीन मरीज लाए...

Bihar Crime: बिहार के सुपौल जिले की माधोपुर पंचायत में एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों और भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एख की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर-4 में हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छतरपुर के डॉ. दीपक कुमार के अनुसार, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। डॉ. दीपक कुमार ने बताया, "यहां तीन मरीज लाए गए थे... 45 वर्षीय सुशील राम, 42 वर्षीय सुनील राम और गुड्डू राम को गोली लगी है। इनमें सुनील राम की हालत गंभीर है। उन्हें बेहोशी की हालत में यहां लाया गया था। हम उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चंदन राम का उसके भाइयों के साथ शौचालय निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर चंदन का विवाद शुक्रवार की देर रात विवाद काफी बढ़ गया। 

पुलिस ने चंदन कुमार राम को किया गिरफ्तार
सुनील राम, जो प्राथमिक विद्यालय काजी टोला माधोपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं, पर उनके भाई सुशील राम और भतीजे गुड्डू राम के साथ हमला किया गया। आरोपी चंदन कुमार राम ने गोली चला दी, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुनील के पेट में गोली लगी है। घायलों को पहले छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चंदन कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!