बिहार विधानसभा अध्यक्ष के सामाजिक संकल्प अभियान के भागीदार बने तारकिशोर

Edited By Nitika, Updated: 23 Nov, 2021 05:00 PM

tarkishore became a participant in the social resolution campaign

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सामाजिक संकल्प अभियान के भागीदार उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बने।

 

पटनाः बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सामाजिक संकल्प अभियान के भागीदार उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बने।

तारकिशोर प्रसाद ने यहां पांच, देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में यह संकल्प लिया कि उनका परिवार पांच सामाजिक अभिशापों से मुक्त (नशा मुक्त, अपराध मुक्त, बाल श्रम मुक्त, बाल विवाह मुक्त और दहेज मुक्त), पांच सामाजिक वरदानों से युक्त (स्वच्छता युक्त, योग आयुर्वेद युक्त, जल संचय युक्त, प्रकृति युक्त और विरासत युक्त) तथा पांच सामाजिक सम्मानों से पूर्ण (डिजिटल साक्षर, स्वरोजगार प्रेरक, रोजगार सृजनकर्ता, सामाजिक योद्धा और सेवा समर्पणदाता) होगा।

सभाध्यक्ष सिन्हा ने इस सामाजिक और नैतिक संकल्प अभियान का हिस्सा बनने पर उप मुख्यमंत्री प्रसाद को धन्यवाद दिया और कहा, ‘‘इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की और आपके (प्रसाद) संकल्प लेने से समाज पर इसका व्यापक तथा सकारात्मक असर पड़ेगा। समाज में व्याप्त इन कुरीतियों के लिए सरकार ने तो कानून बनाये हैं और कानून अपना काम भी कर रहा है लेकिन इस अभियान के माध्यम से जन जागरूकता फैलने पर हम इन कुरीतियों को तेजी से समाप्त करने में अग्रसर हो सकेंगे।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!