सुपौल में फसल तोड़कर लौट रहे मां-बेेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, बेटे की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2021 10:55 AM

teenager dies after being hit by truck in supaul

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरिपुर गांव निवासी शांति देवी अपने पुत्र अर्जन कुमार (12) के साथ मूंग की फसल तोड़कर अपने घर लौट रही थी तभी गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 57 पर ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई...

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई तथा उसकी मां घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरिपुर गांव निवासी शांति देवी अपने पुत्र अर्जन कुमार (12) के साथ मूंग की फसल तोड़कर अपने घर लौट रही थी तभी गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 57 पर ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को निर्मली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!