Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2026 06:54 PM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मैनाटांड़ की ओर से आ रही कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर भंगहा स्थान के समीप शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मैनाटांड़ की ओर से आ रही कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में रामपुरवा गांव निवासी साजन कुमार और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जीएमसीएच, बेतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने साजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बाइक को जब्त कर लिया। हादसे के कारण कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।