स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, नहर से मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jul, 2026 01:37 PM

7th grade student murdered after kidnapped body found in canal

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा के एक छात्र का कथित रूप से अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कंगली थाना क्षेत्र के सेनुआरिया गांव निवासी दीनानाथ पटेल का पुत्र सोनू पटेल बीसीएम स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया। बुधवार को उसका शव एक नहर से बरामद किया गया। सूत्रों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी तथा कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अपहरण और हत्या के कारणों तथा अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!