Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jul, 2026 11:15 AM

बताया जा रहा है कि रिंकू देवी पिछले कुछ समय से अपने मायके नवादा गांव में रह रही थी। उसका पति मनोज कुमार भगत, जो दुबई में काम करता है, रविवार देर रात ससुराल पहुंचा था।
Bihar Crime: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार तड़के एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की धारदार हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान 26 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में हुई है।
पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी रिंकू देवी
बताया जा रहा है कि रिंकू देवी पिछले कुछ समय से अपने मायके नवादा गांव में रह रही थी। उसका पति मनोज कुमार भगत, जो दुबई में काम करता है, रविवार देर रात ससुराल पहुंचा था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अवैध संबंध के शक में गुस्साए मनोज कुमार भगत ने घर में रखे हंसिया से पत्नी की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व रिंकू की शादी हरनाही गांव निवासी राजेंद्र भगत के पुत्र मनोज कुमार भगत से हुई थी।
हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।