तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार के आरोपित का भ्रष्टाचार और गरीबी पर बात करना बेमानी

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2022 11:27 AM

tejashwi s talk on corruption is meaningless jdu

जदयू के प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘जदयू बहस करने को तैयार है, आप स्थान और समय तय कीजिए। जदयू में हाल ही में शामिल हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के...

पटनाः जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नीतीश सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपित तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार और गरीबी पर बात करना बेमानी है।

जदयू के प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘जदयू बहस करने को तैयार है, आप स्थान और समय तय कीजिए। जदयू में हाल ही में शामिल हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत कुमार सिंह को जदयू की ओर से बौद्धिक बहस के लिए अधिकृत कर दिया गया है।'' उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने दिल की बात में 17 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर नकारात्मक बहस की शुरुआत की है।

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव गरीबी की बात करते हैं तो आश्चर्य होता है क्योंकि जिसके परिवार के पास केवल पटना के दानापुर, फुलवारी में वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से 396 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जो खुद भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित हैं उनका भ्रष्टाचार की बात करना बेमानी सा लगता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!