जलजमाव को लेकर तेजस्वी का तंज- नीतीश सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि....

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2020 03:58 PM

tejashwi taunted on cm nitish

बिहार में इन दिनों हो रही भारी बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

पटनाः बिहार में इन दिनों हो रही भारी बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि 15 वर्षीय भाजपा-जदयू सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि विकास अब मंत्रियों के बंगले से निकास ही नहीं कर रहा। इनके मंत्री कह रहे है कि हे! 15 वर्षीय जल जमाव रूपी विकास, जाकर गरीबों के यहां उपवास करो, कृपया हमारा उपहास ना उड़ाओ अन्यथा विज्ञापनी सह सुशासनी सरकार का विनाश हो जाएगा।


बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं, मंत्रियों के बंगले में भी बारिश का पानी घूस गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!