तेजस्वी यादव ने बाढ़ प्रभावित राघोपुर का लिया जायजा, सुनी लोगों की समस्याएं

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Aug, 2024 10:16 AM

tejashwi yadav took stock of flood affected raghopur

नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बिहार के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। इन हालातों का जायजा लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को नाव के माध्यम से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र...

पटना: बिहार में इन दिनों लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन हुई है। नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बिहार के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। इन हालातों का जायजा लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को नाव के माध्यम से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव भी मौजूद थे।
 PunjabKesari

सुनी जन समस्याएं
तेजस्वी अपने राघोपुर दौरे के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से भी रूबरू हुए। लोगों की समस्याएं सुनी , जिसमें स्वास्थ्य से लेकर बिजली की दिक्कतें शामिल थी। साथ ही उन्होंने तमाम घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान तेजस्वी ने मोहनपुर रेफरल अस्पताल परिसर में 13 दिव्यांग को ट्राई साइकिल बांटी। इसके अतिरिक्त तेजस्वी यादव पहाड़पुर पूर्वी गांव में गड्ढे में डूबकर हुई मौत मामले में मृतक के परिवार वालों से भी मिले।

PunjabKesari

बता दें कि राघोपुर सीट पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दो बार विधायक रह चुके है। इसके अलावा पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी इस सीट से तीन बार जीत चुकी है। तेजस्वी इस सीट से दूसरी बार जीत प्राप्त कर  बिहार विधानसभा के मेंबर बने हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!