कल पलामू में आयोजित RJD कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे तेजस्वी यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Oct, 2021 05:41 PM

tejashwi yadav will attend the rjd workers conference held in palamu tomorrow

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के आने से राज्य में दल की सदस्यता बढ़ाने के कार्यक्रम को बल मिलेगा और संगठन का विस्तार होगा।

मेदिनीनगरः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव रविवार को झारखंड के पलामू जिले के छत्तरपुर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के आने से राज्य में दल की सदस्यता बढ़ाने के कार्यक्रम को बल मिलेगा और संगठन का विस्तार होगा।

अभय कुमार सिंह ने बताया कि तेजस्वी यादव का छत्तरपुर में डेढ़ घंटे का राजनीतिक कार्यक्रम है। वह दोपहर बाद डेढ़ बजे यहां पहुंचेंगे और तीन बजे वापस पटना लौट जाएंगे। राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में सामाजिक न्याय की शक्तियों को एकजुट करना फिलहाल उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!