Purnia में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेगा महागठबंधन, 25 फरवरी को होगा महाजुटान

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Feb, 2023 01:52 PM

the grand alliance will conchshell the lok sabha elections 2024 in purnia

दरअसल, बुधवार को राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान सभी पार्टियों के नेता मौजूद थे। महागठबंधन के नेताओं ने बताया कि बिहार महागठबंधन पूर्णिया में आमसभा 25 फरवरी को रंगभूमि मैदान में होगी। इस...

पटनाः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों मे जुट गई है। इसी बीच बिहार में महागठबंधन भी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद करने जा रहा है। महागठबंधन ने घोषणा की है कि 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली होगी।

25 फरवरी को होगी आमसभा रैली
दरअसल, बुधवार को राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान सभी पार्टियों के नेता मौजूद थे। महागठबंधन के नेताओं ने बताया कि बिहार महागठबंधन पूर्णिया में आमसभा 25 फरवरी को रंगभूमि मैदान में होगी। इस रैली में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और महागठबंधन के तमाम नेता भी शामिल होंगे, जो कि रैली को संबोधित करेंगे। रैली में केंद्र के खिलाफ महागठबंधन का महाजुटान होगा।


तैयारियों में जुटा महागठबंधन
बता दें कि सीमांचल के पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की इस महा रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में महागठबंधन में शामिल दल जुटे हुए हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को महागठबंधन की बड़ी रैली को काफी अहम माना जा रहा है। बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने होनेवाली रैली को लेकर ट्विटर कर जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि '25 फरवरी 2023 को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में विशाल आमसभा के आयोजन के संदर्भ में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!