Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2025 12:12 PM

दरअसल, पूरा मामला जिले के सरसी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि आरोपी गगनदीप मंडल ने 8 जून की रात को पत्नी अन्नू का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए शव को घर के आंगन में दफना दिया। इसके बाद उसने घटना को अलग मोड़ देने के लिए 12 जून...
Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में बीते दिनों हुई महिला अन्नू देवी की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी। पत्नी और उसके जीजा के बीच चल रहे अफेयर से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
दरअसल, पूरा मामला जिले के सरसी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि आरोपी गगनदीप मंडल ने 8 जून की रात को पत्नी अन्नू का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए शव को घर के आंगन में दफना दिया। इसके बाद उसने घटना को अलग मोड़ देने के लिए 12 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें उसने अपने जीजा पप्पू मंडल पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं जब पुलिस ने 13 जून को घर में आंगन की खुदाई करवाई तो वहां से अन्नू का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस ने पप्पू मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ ने अन्नू के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने बताया कि अन्नू अपने पति से नफरत करती थी। फिर पुलिस की शक की सुई महिला के पति पर घूमी। पुलिस ने पति गगनदीप को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में गगनदीप मंडल ने कबूल किया कि पत्नी की हत्या उसी ने की थी।
गगनदीप ने बताया कि उसकी पत्नी अन्नू और उसके जीजा पप्पू मंडल के घर से भागने की प्लानिंग की खबर उसे लगी थी। बताया जा रहा है कि गगनदीप और अन्नू की शादी 2020 में हुई थी और इनके दो बच्चों भी हैं।