भागलपुर में महिला के साथ हैवानियत, पति के सामने बदमाशों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Sep, 2021 04:26 PM

the miscreants gang raped the woman in front of her husband

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति रात में बच्चे को लेकर सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कन्हैया यादव और सावन उससे बदतमीजी करते लगे, देखते ही देखते मामला गालीगलौज पर उतर आया। विरोध करने पर उन्होंने महिला के पति को बंधक बना लिया।...

भागलपुरः बिहार में अपराध चरम पर हैं। राज्य में हत्या, लूट और गैंगरेप जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। इसी बीच भागलपुर जिले से एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने पति के सामने ही एक महिला की इज्जत लूट ली।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के परबत्ती इलाके की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति रात में बच्चे को लेकर सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कन्हैया यादव और सावन उससे बदतमीजी करते लगे, देखते ही देखते मामला गालीगलौज पर उतर आया। विरोध करने पर उन्होंने महिला के पति को बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी पत्नी को फोन कर वहां बुलाया गया। जब पत्नी पहुंची तो बदमाशों ने पति के सिर पर पिस्टल भिड़ाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं पीड़ित महिला ने इस की घटना की शिकायत विश्वविद्यालय थाना में दर्ज करवाई है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन में कन्हैया यादव और सावन को नामजद किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!