पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को कुचला, मौके पर मौत; इलाके में तनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Mar, 2026 03:44 PM

the police officer s car crushed the couple they died on the spot

श्रीनगर-मोहनपुर गांव के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग दंपति, नथुनी यादव (55) और इंदु देवी (52), को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Road Accident: बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर-मोहनपुर गांव के समीप तड़के तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचल दिया। इस घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीनगर गांव निवासी नथुनी यादव (55) और उनकी पत्नी इन्दु देवी (52) रूप में की गई है। 

इलाके में तनाव
दोनों आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, तभी यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने कार पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया है। कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 333बी को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 

 यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में JDU विधायक के बेटे की मौत, शव देख बेहोश हुई मां; परिवार में मचा कोहराम

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!