प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में टूट की आशंका, ये दिग्गज चेहरे थाम सकते है बीजेपी का हाथ

Edited By Harman, Updated: 03 Apr, 2026 11:36 AM

these prominent faces of jan suraj could join hands with the bjp

सूत्रों के हवाले से खबर है कि जन सुराज से जुड़े कुछ प्रमुख नेता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का रुख कर सकते हैं। इनमें खास तौर पर विकास ज्योति और अपर्णा यादव के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि...

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में जन सुराज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

सूत्रों के हवाले से खबर है कि जन सुराज से जुड़े कुछ प्रमुख नेता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का रुख कर सकते हैं। इनमें खास तौर पर विकास ज्योति और अपर्णा यादव के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजनीतिक गलियारों में इन अटकलों को उस समय और बल मिला, जब कुछ पोस्टरों और सोशल मीडिया पर विकास ज्योति और अपर्णा यादव को भाजपा नेताओं के साथ जोड़ा जाने लगा। इन पोस्टरों ने संभावित सियासी बदलाव की चर्चाओं को और हवा दे दी है। बताया जा रहा है कि विकास ज्योति और अपर्णा यादव जन सुराज के सक्रिय और मुखर नेताओं में गिने जाते हैं। ये दोनों नेता पार्टी का पक्ष मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर मजबूती से रखते रहे हैं और प्रशांत किशोर के करीबी माने जाते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी सक्रियता देखने को मिली थी।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर कुछ नेताओं में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। संगठन की दिशा, रणनीति और भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसके चलते कुछ नेता नए राजनीतिक विकल्प तलाशते नजर आ रहे हैं। इसे पार्टी के भीतर संभावित ‘मोहभंग’ के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। फिलहाल, न तो जन सुराज और न ही भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट बयान सामने आया है। लेकिन अगर ये अटकलें सही साबित होती हैं, तो बिहार की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!