Edited By Harman, Updated: 05 Dec, 2025 04:01 PM

मुंगेर: बिहार के मुंगेर के रहने वाले विश्व प्रसिद्ध सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अनोखे तरीके से स्वागत किया है। मधुरेंद्र ने पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 सेमी के पत्ते पर तस्वीर उकेरी है।...
मुंगेर: बिहार के मुंगेर के रहने वाले विश्व प्रसिद्ध सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अनोखे तरीके से स्वागत किया है। मधुरेंद्र ने पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 सेमी के पत्ते पर तस्वीर उकेरी है। पत्ते पर ये अद्भुत तस्वीर बनाने में उन्हें 5 घंटे लगे।
पत्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतिन का स्वागत करते दिखाया गया है। दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज के साथ अंग्रेजी में “Long Live Friendship” और "President Of Russia Welcome to India” भी लिखा गया है।
मधुरेंद्र कहते हैं कि यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि भारत-रूस की गहरी दोस्ती का संदेश है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए यह छोटा सा पत्ता हमारी बड़ी दोस्ती को दिखा रहा है। यह मधुरेंद्र की 10,000वीं लीफ आर्ट है। 3 सेमी के पत्ते पर उकेरी इस नायाब कलाकृति की हर कोई तारीफ कर रहा है।