पूर्णिया में विशेष अभियान के दौरान 3 अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2021 03:52 PM

three criminals arrested with pistol in purnia

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में हत्या, लूट, डकैती आदि के कांडो में फरार/ सक्रिय अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि गश्ती के क्रम में तड़के करीब तीन बजे मोटरसाइकिल पर तीन संदिध लोग...

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने जिले के रघुवंशनगर आउट पोस्ट इलाके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले में हत्या, लूट, डकैती आदि के कांडो में फरार/ सक्रिय अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि गश्ती के क्रम में तड़के करीब तीन बजे मोटरसाइकिल पर तीन संदिध लोग बरूणेश्वर मंदिर की तरफ जा रहे थे। पुलिस बल को देखकर बाइक सवार तेजी से मोटरसाइकिल भगाने लगा जिसे जवानों ने कुछ दूरी तक पीछा कर पकड़ लिया।

सूत्रों ने बताया कि तलाशी के क्रम में संदिग्धों के पास से एक पिस्तौल, कुछ कारतूस समेत अन्य सामान मिले जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों के नाम विनोद कुमार जयसवाल, राकेश कुमार एवं रंजन कुमार सिंह हैं जो पूर्णिया के रहने वाले है। विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!