भीषण सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2026 02:29 PM

three women killed in road accident in madhubani

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के बाद फरार वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।

मधुबनी: बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरेर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक नवटोली की कुछ महिलाएं प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह टहलने निकली थीं। टहलने के बाद तीन महिलाएं जगदंबा पेट्रोल पंप के सामने ईंट भट्ठे के समीप सड़क किनारे बैठी थीं। इसी दौरान रहिका की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक चार पहिया वाहन ने सड़क से करीब तीन-चार फीट की दूरी पर बैठी तीनों महिलाओं को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद तीन अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के बाद फरार वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अनूप कुमार और अरेर के थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुटा है। 

मृतकों की पहचान स्वर्गीय अरुण झा की 72 वर्षीय पत्नी फूल दाई देवी, राजू महतो की 42 वर्षीय पत्नी किरण देवी और पच्चू साह की 55 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है। दो मृत महिलाओं के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गएहैं, जबकि रीता देवी का शव फिलहाल सड़क पर रखा हुआ है। पुलिस फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!